SIR के दूसरे चरण की तैयारी तेज, एसडीओ ने राजनीतिक दलों को समझायी दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया

जामताड़ा एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दूसरे चरण की बैठक में दावे-आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया समझायी. नियमों का पालन करने पर जोर.

जामताड़ा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए-1 शामिल हुए.

दावे-आपत्तियों की सुनवाई पर जानकारी

बैठक में एसडीओ ने एसआईआर के तहत मैपिंग नहीं होने, लॉजिकल त्रुटियों तथा फॉर्म-6, 7 और 8 से संबंधित मामलों में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुनवाई के लिए स्थान और समय निर्धारित किये गये हैं. अधिसूचित एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ द्वारा मामलों की सुनवाई की जायेगी.

नोटिस और दस्तावेज की प्रक्रिया समझायी

एसडीओ ने सुनवाई की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. इसमें मतदाताओं को नोटिस जारी करने, नोटिस की प्राप्ति एवं पुष्टि तथा नोटिस मिलने के बाद आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शामिल है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी और उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिया.

नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी करने पर जोर

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 ने एसआईआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की. प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत सुचारु रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >