पुलिस ने कॉलेज मोड़ में ली वाहनों की तलाशी

कुंडहित. अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को एएसआइ महाबीर टुडू के नेतृत्व में मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क कॉलेज मोड़ के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया गया.

कुंडहित. अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को एएसआइ महाबीर टुडू के नेतृत्व में मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क कॉलेज मोड़ के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान आने जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर दर्जनों वाहनों की जांच की गयी. विशेषकर वाहनों की डिक्की, आवश्यक कागजात एवं हेलमेट की जांच की गयी. इस दौरान एक दोपहिया चालक का हेलमेट नहीं रहने के कारण चालान काटा गया. एएसआइ महाबीर टुडू ने कहा एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >