फतेहपुर में पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू

फतेहपुर. केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का दो दिवसीय भौतिक सत्यापन कार्य फतेहपुर प्रखंड में शुरू हो गया है.

फतेहपुर. केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का दो दिवसीय भौतिक सत्यापन कार्य फतेहपुर प्रखंड में शुरू हो गया है. सोमवार को तीन पंचायत आगैया-सरमुंडी, आसनबेड़िया और बामनडीहा से शुरुआत की गयी. सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों ने लाभुकों की उपस्थिति में सभी योजनाओं का सत्यापन किया जायेगा. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना से लाभान्वित लोगों के दस्तावेजों और बायोमेट्रिक की जांच की जा रही है. बताया कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी. पहले चरण में तीन पंचायतों में दो-दो दिन तक जांच की जायेगी. कुल मिलाकर फतेहपुर प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में यह दो-दो दिन में पूरा किया जायेगा. भौतिक सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभुकों को ही मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >