मुख्य सड़क पर जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

घरचोकिया-लहरजोरी मुख्य मार्ग के कोरीडीह-टू गांव में सड़क पर जल जमाव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नारायणपुर. प्रखंड के घरचोकिया-लहरजोरी मुख्य मार्ग के कोरीडीह-टू गांव में सड़क पर जल जमाव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीण ताहिर अंसारी, अयूब अंसारी, रिजवान अंसारी, आशीष अंसारी, फुदीन अंसारी, मदनी अंसारी, शहनाज बेगम आदि ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर भारी जल जमाव हो गया है. इस कारण आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढा बना हुआ है. इस कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गयी है. जल जमाव के कारण राहगीर सड़क पर गिर कर घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि सड़क पर जल जमाव की समस्या का निदान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >