पाथैया कंपनी कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

मिहिजाम. निजी कंपनी पाथैया के कर्मियों ने वेतन व अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया.

मिहिजाम. नगर क्षेत्र में घरों से कचरा उठाव करने वाली निजी कंपनी पाथैया के कर्मियों ने वेतन व अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि उन्हें अपना विरोध प्रदर्शन कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता के बाद जल्द ही समाप्त कर देना पड़ा. बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार ने वेतन भुगतान को लेकर विरोध जता रहे कर्मियों से कहा कि आप अपने नियोक्ता कंपनी पाथेया के अधिकारियों के पास डिमांड रखें. नगर परिषद के मद से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं होता है. विरोध प्रदर्शन में शामिल वाहन चालक, सफाईकर्मी एवं माली व गार्ड ने बताया कि हमारी मांग कंपनी व नगर परिषद दोनों अनसुना कर रही है. अब अपनी मांग को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >