नाला प्रखंड में मोंथा का दिखा आंशिक असर

नाला. चक्रवात का आंशिक असर नाला प्रखंड के विभिन्न भागों में दिखाई दिया.

नाला. चक्रवात का आंशिक असर नाला प्रखंड के विभिन्न भागों दिखाई दिया. दोपहर बाद विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. किसानों द्वारा टांड़ जमीन पर लगाए गए धान की कटनी जारी है. इस बारिश से किसानों द्वारा काटे गए धान की क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस बारिश के बाद सरसों, आलू लगाने में काफी फायदेमंद होगा. बैंगन, टमाटर आदि फसलों में नमी मिलने से अनुकूल साबित होगा. किसानों का कहना है कि इससे ज्यादा बारिश एवं हवा चलने से धान की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >