आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित रूप से करें संचालन : पर्यवेक्षिका

सीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास और उमा कुमारी ने की.

नारायणपुर. सीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास और उमा कुमारी ने की. महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सेविकाओं को समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और उसे बंद करने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्र का संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी सेविकाओं को माहवारी पंजी अपडेट करते हुए समय पर मासिक प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया. सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन का सत्यापन किया गया. मौके पर पंचमी देवी, चंपा देवी, काजल देवी, रेणू देवी, दुलेश्वरी देवी, प्रतिभा देवी, रीना देवी, हसीना खातून, बसंती देवी, मर्सीला मरांडी, नमिता सोरेन, बहामुनी हांसदा, चिंता देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >