वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपये किये गये जब्त

कानगोई चेकनाका पर मिहिजाम पुलिस ने सोमवार की संध्या एक स्कॉर्पियो से एक लाख रुपये जब्त किया है.

मिहिजाम. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे वाहनों की जांच के क्रम में कानगोई चेकनाका पर महिजाम पुलिस ने सोमवार की संध्या एक स्कॉर्पियो से एक लाख रुपये जब्त किया है. एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर पुलिस के साथ चेकनाका का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो की जांच करने पर एक लाख रुपये बरामद हुआ. स्कॉर्पियो पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश कर रहा था. इस संबंध में पुलिस पड़ताल में जुटी है. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा पर वाहनों की जांच की जा रही है. एक पखवाड़े में पुलिस को चौथी बार यह सफलता हाथ लगी है. इसे पूर्व एक संस्था कर्मी से 9 लाख रुपये बरामद हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >