राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जामताड़ा विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर मंडल ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

जामताड़ा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जामताड़ा विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर मंडल ने जनसंपर्क अभियान चलाया. शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह लखनपुर के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए सभी युवा साथियों से आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर नेशनल ह्यूमन राइट और सोशल जस्टिस के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा भी शामिल हुए. विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्याशी के साथ हाफिज मिर्जा ने भी लोगों को समर्थन करने की अपील की. हाफिज मिर्जा ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने की राजनीति पूरे जोर पर चल रही है. प्रत्याशी बालेश्वर मंडल ने कहा कि लोगों का विश्वास जितना और क्षेत्र का विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है. जनता का आशीर्वाद मिला तो पूरे विधानसभा का चौमुखी विकास होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >