आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में बंधक बनाकर रखे गये 15 मजदूरों को नाला पुलिस ने कराया मुक्त

झारखंड के 15 मजदूरों को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले से बरामद किया है. जामताड़ा के इन लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था.

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में बंधक बनाकर रखे गये जामाताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के नाला नीचेपाड़ा, केंदुआटांड़ आदि गांवों के 15 मजदूरों को नाला थाने की पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल घर वापस ले आयी है.

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में झारखंड के श्रमिकों को बंधक बनाया

मालूम हो कि जामताड़ा जिले के मिहिजाम (आमबगान) निवासी मिलन बाउरी नामक एक व्यक्ति ने उक्त 15 युवकों को चेन्नई में काम दिलाने के लिए ले गया था, लेकिन इन मजदूरों को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के संध्या एक्वा फार्म में बंधक बनाकर रखा गया और जबरन काम कराया जा रहा था. यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी जाती थी.

मजदूरों ने किसी तरह किया परिजनों से संपर्क

इस विषम परिस्थिति में मजदूरों ने किसी प्रकार अपने परिजनों से चोरी छिपे संपर्क कर आप बीती बतायी तथा फौरन यहां से मुक्त कराने को कहा. परिजनों के द्वारा विगत 25 मार्च को नाला थाने में आवेदन दिया गया था.

नाला थाना प्रभारी ने दर्ज किया मुकदमा

जामताड़ा जिले के नाला थाना प्रभारी सुदीप पांडेय ने कांड संख्या 34/24 दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की. इसके पश्चात परिजनों ने स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को आपबीती बतायी. विधानसभा अध्यक्ष ने युवकों को शीघ्र वापस लाने का आश्वासन भी दिया था.

Also Read : जामताड़ा : बंधन बैंककर्मी से छिनतई में सुब्दीडीह का वाजिद गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को छुड़ाया

नाला थाना प्रभारी सुदीप पांडेय, एसआइ अमर कुमार तापेय एवं अन्य पुलिब बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बनाये गये सभी 15 मजदूरों को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से बरामद कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी युवकों को मुक्त करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

इन्हें बनाया गया था बंधक

मजदूर गौर मंडल, उत्तम मंडल, आकाश मंडल, विशाल मल्लिक, सागर मल्लिक, सोनज बाउरी, भीम बाउरी, विशाल बाउरी, दीपक मल्लिक, बापी मल्लिक, उज्वल सोरेन, गोरंग मोहली, सुजय माल, राहुल माल, आकाश मल्लिक हैं.

Also Read : आंध्र में फंसे दो मजदूर मुक्त, दो अब भी बंधक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >