करमाटांड़ बस्ती, ताराबहाल में निकाला मुहर्रम जुलूस

करमाटांड़ बस्ती, ताराबहाल व बागबैर में गुरुवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया.

विद्यासागर. करमाटांड़ बस्ती, ताराबहाल व बागबैर में गुरुवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया. जुलूस मस्जिद से निकल कर मंडलपाड़ा, हनुमान चौक, गणपत चौक, करमाटांड़ बाजार तक गया. फिर वहां से करमाटांड़ मधुपुर रोड, काली मंदिर रोड तक जाने के बाद पुन: जुलूस वापस होकर करबला मैदान में पहुंचा. जुलूस में विभिन्न धर्मों के लोग भी शामिल हुए. प्रशासन भी चौक चौराहे पर मौजूद था. मैदान में लाठी, भाला, तलवार, चाकू के साथ हैरतअंगेज खेल दिखाए. कहा जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ करबला के मैदान में मर गये थे, लेकिन किसी के आगे सिर नहीं झुकाया था. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे शांति व्यवस्था बनाने में लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >