फतेहपुर में मनरेगाकर्मियों व ग्रामीणों ने निकाली प्रभात फेरी

फतेहपुर. झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर विभिन्न पंचायतों में मनरेगाकर्मियों व ग्रामीणों ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली.

फतेहपुर. झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर विभिन्न पंचायतों में मनरेगाकर्मियों व ग्रामीणों ने सुबह में प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी में मनरेगाकर्मी, बागवानी सखी, मनरेगा मजदूर जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं. मनरेगा से संबंधित नारा व स्लोगन के साथ गांवों में भ्रमण किया. इस दौरान मनरेगा से संबंधित विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया. चापुड़िया पंचायत की मुखिया मेरीलता मरांडी के नेतृत्व में गांवों में रैली निकालकर लोगों को मनरेगा के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान हर हाथ को काम, गांव में खुशहाली का नाम, मेहनत की कमाई है, हक की लड़ाई है, सौ दिन का काम है हमारा अधिकार, दूर होगा अब हर अंधकार, मनरेगा का इरादा, ग्रामीण विकास का वादा आदि नारे लगाए गए. मौके पर पंचायत सचिव तपन कुमार मंडल, रोजगार सेवक विजय शंकर शर्मा, पंचायत स्वयंसेवक संजय सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >