मनरेगा के एइ व जेइ को छह माह से नहीं मिला मानदेय

नारायणपुर. प्रखंड में मनरेगा में कार्यरत एइ और जेइ को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है.

नारायणपुर. प्रखंड में मनरेगा में कार्यरत एइ और जेइ को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है. समय पर भुगतान न होने से अभियंताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. अभियंताओं ने बताया कि लगातार छह महीने से मानदेय नहीं मिला है. इस कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक खर्चों की समस्या है. कहा कि पूजा के समय भी भुगतान नहीं हुआ है. अभियंताओं ने सरकार से मांग की है कि समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने कार्य को निष्ठा से कर सकें. मनरेगा की योजना गांव के विकास और आमलोगों की आजीविका से जुड़ी है. इधर, बीपीओ वाणीव्रत मित्रा ने कहा कि एइ और जेइ के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है. बहुत जल्द उनके खाते में राशि भेज दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >