नारायणपुर : नारायणपुर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 145/2026 में कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त से लापता नाबालिग को देवघर जिले के जसीडीह से बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी अतुल वेद मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
11 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को नाबालिग के अपहरण को लेकर नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी व तकनीकी स्तर पर प्रयास कर रही थी.
जसीडीह से नाबालिग बरामद
इसी क्रम में थाना प्रभारी मुराद हसन और अनुसंधानकर्ता पु अ नि साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को जसीडीह से बरामद किया. पुलिस ने मौके से आरोपी अतुल वेद मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया.
धनबाद का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र के भूली ब्लॉक डी, सेक्टर-8, क्वार्टर नंबर 152 निवासी वेदांत कुमार मिश्रा का पुत्र बताया गया है.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
