सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर हुई बैठक

राजबाड़ी श्मशान रोड में जनसेवा पार्टी की बैठक हुई. बैठक में सड़क निर्माण में अनियमितता पर चर्चा की गयी.

मिहिजाम. राजबाड़ी श्मशान रोड में जनसेवा पार्टी की बैठक हुई. बैठक में सड़क निर्माण में अनियमितता पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख राकेश लाल ने कहा कि मिहिजाम नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. नगर परिषद कार्यालय में ठेकेदारों की तूती बोलती है, जिन स्थानों पर निर्माण कार्य हो रहे हैं वहां बिना प्राक्कलन का बोर्ड लगाए कार्य किया जा रहा है. सरकारी खजाने की लूट निर्माण के बहाने हो रही है. जनता को धोखा दिया जा रहा है. कहा कि जिला प्रशासन यदि निर्माण कार्यों की जांच कर कार्रवाई नहीं करता है तो इसके खिलाफ सड़क पर आंदोलन होगा. मौके पर पवन देवराय, छोटेलाल मंडल, आशीष दास, अजय सिंह, किशन लाल मिर्धा, राजा सिंह, राधा साहनी, किशोर रजक, भीम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >