मेडिकल टीम ने लिया फाइलेरिया मरीजों का ब्लड सैंपल

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह सर्वे 2025 का आयोजन किया गया.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह सर्वे 2025 का आयोजन किया गया. सीएचसी नारायणपुर की मेडिकल टीम ने बरियारपुर गांव में 46 लोगों का नाइट ब्लड सैंपल लिया. टीम ने फाइलेरिया मरीज के साथ-साथ आम लोगों का ब्लड सैंपल लेकर संग्रह किया. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मेडिकल टीम ने गुरुवार की देर रात्रि में लोगों का ब्लड सैंपल लेकर उसे संग्रह किया. संग्रह किया गया नाइट ब्लड सैंपल की जांच के लिए लैब भेज दिया. मौके पर बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, एमटीएस महेश कुमार सिंह, एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल कुमार रवानी, एलटी सागर दास, सूर्यकांत सुधाकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >