जामताड़ा में अब अनिवार्य होगा Smart Meter, लगाने से रोका तो होगी कार्रवाई

जामताड़ा में आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जामताड़ा के अंतर्गत भारत सरकार प्रायोजित पुनर्गठित वितरण क्षेत्र सुधार योजना (RDSS) के तहत घरेलू और वाणिज्यिक परिसरों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

इसको लेकर विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाना अनिवार्य है.

स्मार्ट मीटर लगाने में रुकावट डाली तो कार्रवाई

विद्युत विभाग ने साफ किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान किसी उपभोक्ता द्वारा वर्तमान विद्युत कनेक्शन में व्यवधान उत्पन्न किया गया या मीटर लगाने के कार्य में किसी तरह की बाधा पहुंचाई गई, तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विभाग ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि स्मार्ट मीटर लगाने के काम में किसी तरह का अवरोध उत्पन्न न करें.

घर और दुकानों में लगाए जाएंगे पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

RDSS योजना के तहत जामताड़ा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र के घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के परिसरों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

इस अभियान का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विभागीय कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें.

विभाग का कहना है कि RDSS योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग जरूरी है.

कार्यपालक अभियंता ने जारी की सूचना

स्मार्ट मीटर को लेकर यह सूचना विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जामताड़ा अभिषेक आनंद की ओर से जारी की गई है.

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में सहयोग करें और विभागीय कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >