नाला विस में है परिवर्तन की जरूरत, भाजपा प्रत्याशी को जीताएं : मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नाला प्रखंड के नतुनडीह मैदान में भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा की.

नाला. फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नाला प्रखंड के नतुनडीह मैदान में भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा की. मंच पर आते ही उनका एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लोग उमड़ पड़े. बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा इस बार परिवर्तन करने की जरूरत है. कहा कि नाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो को जीताएं. लोगों की मांग पर उन्होंने बांग्ला एवं हिंदी के कई फिल्मी डायलॉग भी दिये, जिसे सुनकर लोग काफी उत्साहित दिखे. मौके पर माधव चंद्र महतो ने भी नाला विधानसभा से एक बार प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता के मंच पर आते ही अफरा-तफरी एवं अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया, जिसे देख मिथुन चक्रवर्ती काफी खिन्न दिखे और ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए. जनसभा में सत्यानंद झा, राधारानी सोरेन, निपेन सिंह, अभय सिंह, सुभाष यादव, दिलीप हेंब्रम, तापस भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे. जानकारी हो कि 01:15 बजे मैदान में उतरे और 01:55 में लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >