नाला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई मां लक्खी की पूजा

नाला. प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मां लक्खी की पूजा धूमधाम से हुई.

नाला. प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मां लक्खी की पूजा धूमधाम से हुई. जानकारी हो कि लक्खी पूजा शरद पूर्णिमा के दिन की जाती है. खुड़ियाम (बासुडीह) सीमलडुबी, किष्टोपुर, कड़ैया आदि गांवों में मां लक्खी की मूर्ति स्थापित कर धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, कमल गट्टे, कौड़ी, पान, सुपारी, सिंघाड़ा, इलायची आदि अर्पित कर मां लक्खी की पूजा अर्चना की गयी. मान्यता है कि देवी लक्खी की पूजा करने से घर में धन की प्राप्ति होती है. महिला व्रती सुबह से निर्जला उपवास में रहकर मां लक्खी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की. अपने अपने घरों में मंगल घट स्थापित कर पूजा कर रात्रि जागरण किया. लक्खी पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >