बाबूपुर में विघ्न विनाशक भगवान गणेश की हुई पूजा

कुंडहित. गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबूपुर में गणपति बप्पा की पूजा पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से संपन्न हुई.

कुंडहित. गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबूपुर में गणपति बप्पा की पूजा पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से संपन्न हुई. पूजा को लेकर बाबूपुर सहित आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय रहा. यजमान समीर गोराई की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश की आराधना कर मंगलकामना की. उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता स्वर्गीय शांतिपद मंडल के पुत्र मनोज कुमार मंडल उर्फ समीर हर वर्ष बाबूपुर में पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर भव्य आयोजन करते हैं. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने उपस्थित होकर भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया. पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >