एसएचजी महिलाओं के बीच 50 लाख रुपये का लोन वितरित

भारतीय स्टेट बैंक एवं जेएसएलपीएस की ओर से संयुक्त रूप से वित्तीय जागरुकता सह सीसीएल लोन मेला का आयोजन किया गया.

फतेहपुर. भारतीय स्टेट बैंक एवं जेएसएलपीएस की ओर से संयुक्त रूप से वित्तीय जागरुकता सह सीसीएल लोन मेला का आयोजन किया गया. आजीविका समूह के महिलाओं के बीच लोन का वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने आजीविका समूह की महिलाओं के बीच 50 लाख रुपये का लोन वितरण किया. कहा कि सरकार आजीविका समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध करवा रही है. समूह में काम करने से हमेशा सार्थक परिणाम मिलते हैं. हमारे यहां ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. लोगों के पास अर्थोपार्जन के संसाधन कम हैं. यदि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सामूहिक रूप से कोई कार्य करती हैं तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं. कहा कि मुख्यधारा में आ रहे स्थानीय उत्पाद जिले में कई स्वयं सहायता समूह अनुकरणीय है. इससे हजारों की संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, एसबीआइ शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, क्षेत्र पदाधिकारी नवनीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >