सुंदरपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर (मनिहारी) गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया.

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर (मनिहारी) गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया. इसे लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं गाजे-बाजे, हरिनाम संकीर्तन के साथ शामिल हुईं. गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर हदलबांक के शीला नदी घाट से पैदल कलश यात्रा में शामिल हुईं. विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से शुद्धिकरण के पश्चात गंगा का आवाहन पूजन किया. मंगल कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप परिसर तक लाया गया. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया. अधर्म की नाश हो, धर्म की विजय हो, शंकर भगवान की जय आदि जयघोष किया. कथा स्थल पहुंचने के बाद मंगल कलशों को सरस्वती मंदिर में स्थापित की गयी. इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >