नौ दिवसीय प्रवास के बाद लौटे विधानसभा अध्यक्ष, पोते ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो नौ दिवसीय प्रवास के बाद झारखंड लौटे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उनके पोते युग कंचन ने पुष्पगुच्छ देकर किया. दादा-पोते के बीच का यह स्नेहपूर्ण पल सभी के लिए खास बन गया.

प्रतिनिधि, फतेहपुर : नौ दिवसीय प्रवास पूरा कर झारखंड लौटे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का एयरपोर्ट पर परिजनों ने स्वागत किया. इस दौरान सबसे खास और भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब उनके पोते युग कंचन ने नन्हे हाथों में पुष्पगुच्छ लेकर अपने दादा का स्वागत किया. लंबे प्रवास के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही रबीन्द्रनाथ महतो की नजर पोते युग पर पड़ी. पोते को सामने देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी. युग ने मुस्कुराते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया. दादा-पोते की इस आत्मीय मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया.

परिवार के स्नेह ने बनाया पल खास

लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों और व्यस्त दौरों के बीच परिवार के साथ मिला यह छोटा-सा पल रबीन्द्रनाथ महतो के लिए खास बन गया. उन्होंने कहा कि बच्चों का निश्छल प्रेम और अपनों का स्नेह जीवन की अनमोल खुशियों में शामिल है. पोते युग का यह स्वागत उनके लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है. नौ दिवसीय प्रवास की थकान के बीच पोते के स्नेहपूर्ण स्वागत ने माहौल को खुशनुमा बना दिया. यह पल उनके सार्वजनिक जीवन से इतर पारिवारिक और भावनात्मक पक्ष की सुंदर झलक पेश करता नजर आया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >