जनसेवा पार्टी ने डीसी से की टेंडर रद्द करने की मांग

जनसेवा पार्टी के प्रमुख राकेश लाल ने नगर परिषद मिहिजाम की ओर से टेंडर प्रक्रिया में उचित तरीके का पालन नहीं करने की शिकायत उपायुक्त जामताड़ा से की है.

मिहिजाम. जनसेवा पार्टी के प्रमुख राकेश लाल ने नगर परिषद मिहिजाम की ओर से टेंडर प्रक्रिया में उचित तरीके का पालन नहीं करने की शिकायत उपायुक्त जामताड़ा से की है. उपायुक्त कार्यालय को सौंपे पत्र में कहा है कि 12 करोड़ के दो टेंडर परिषद ने जारी किया है. उक्त टेंडर का ऑनलाइन पब्लिशिंग डेट 18 जून 2024 था, लेकिन 21 जून तक इसका डिटेल उपलब्ध नहीं हो पाया है. टेंडर दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 जून है. अवधि कम रहने से ठेकेदारों को टेंडर के लिए आवश्यक पेपर बनाने का समय नहीं मिलेगा. परिषद कुछ विशेष लोगों के हित में ऐसा कर रही है. उन्होंने उपायुक्त से टेंडर को रद्द कर कम से कम 15 दिनों की अवधि देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >