जनसेवा पार्टी ने की निविदा रद्द करने की मांग

जनसेवा पार्टी ने मिहिजाम नप के ईओ के खिलाफ डीसी व एसडीओ से शिकायत की है.

जामताड़ा. जनसेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा उपायुक्त एवं एसडीओ से मिहिजाम नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत की है. मांग की गयी है कि वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम ने नियमों के विरुद्ध जाकर निविदा आमंत्रित किया है. मिहिजाम का बोर्ड कमेटी अभी भंग है, फिर बिना बोर्ड के सहमति से निविदा कैसे निकाला गया. निविदा संख्या एनआइटी नंबर -01/2024-25 और एनआईटी नंबर -02/2024-25 को रद्द की जाये. मौके पर पवन देव रॉय, मीडिया प्रभारी पंकज राम, जितेन मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >