सावन की झमाझम बारिश से जामताड़ा जलमग्न, सड़कों पर जमा पानी ; लोगों की बढ़ी परेशानी

जामताड़ा में सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जामताड़ा। सावन माह में सोमवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही. सोमवार रातभर हुई लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया. सड़कें पानी से लबालब भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जबकि कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. मंगलवार सुबह स्कूल, कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए घर से निकले लोगों को जलजमाव के बीच से गुजरना पड़ा. शहर के बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही.

हालांकि, किसानों के लिए लगातार हो रही बारिश राहत लेकर आई है. बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से खेती-किसानी को फायदा मिलने की उम्मीद है. मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >