नंदन कानन में मनाई गई पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि,सभी ने किया उन्हें याद

करमाटांड़ के नंदन कानन में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विद्यासागर: बिहार और झारखंड बंगाली समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नंदन कानन परिसर, करमाटांड़ में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. इस अवसर पर विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति और नंदन कानन परिचालन समिति ने प्रात: में नंदन कानन परिसर स्थित पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण कर नमन किया.

वहीं करमाटांड़ नगर की परिक्रमा करते हुए विद्यासागर रेलवे परिसर स्थित विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. विद्यासागर पार्क में स्थापित विद्यासागर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्य सम्पन्न किया. नंदन कानन में पदयात्रा की वापसी के पश्चात पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर के स्मृति में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन डाॅ डी.डी. भंडारी की अगुवाई में करमाटांड़ सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डाॅ उज्ज्वल सिन्हा ने पांच रक्त दाताओं का एक-एक यूनिट कुल पांच यूनिट रक्त का संग्रह किया.

सर्व साधारण उपयोग के लिए रक्त केन्द्र, जामताड़ा में रखा जायेगा. मौके पर विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सचिव सपन चौधरी, उपाध्यक्ष विद्रोह मित्र, स्वपन चौधरी, कोषाध्यक्ष एस.एन.सिन्हा, मानस बंदोपाध्याय, देवाशीष मिश्र , डॉ पार्थ कुमार बोस, डाॅ कांचन गोपाल मंडल, नबारुन मल्लिक, रंजना सिन्हा, आशीष आचार्य आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >