डालसा से मिलने वाली सुविधाओं की दी गयी जानकारी

कुंडहित. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नगरी गांव में पीएलवी नानी गोपाल गोराई ने शिविर लगाया.

कुंडहित. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नगरी गांव में पीएलवी नानी गोपाल गोराई ने शिविर लगाया. पीएलवी ननी गोपाल ने ग्रामीणों को डीएलएसए से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैं या पीएलवी के माध्यम से आवेदन देकर अपनी समस्या डीएलएसए तक पहुंचा सकते हैं. उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, दिव्यांगों को मिलने वाली सहायता और पेंशन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >