नुक्कड़ नाटक से मिली योजनाओं की जानकारी

दुर्गा मंदिर प्रांगण में विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगायी गयी.

नाला. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से रविवार को नाला प्रखंड के कुलडंगाल गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगायी गयी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, कन्यादान योजना व सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी. महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह उन्मूलन, बालिका शिक्षा और स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला गया. इसमें पंपलेट, पोस्टर व बैनर वितरित किये गये. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >