विकसित झारखंड बनाना है तो भाजपा को लायें : बबीता

भाजपा नेत्री बबीता झा ने मिहिजाम में जनसंपर्क अभियान चलाया.

मिहिजाम. भाजपा नेत्री बबीता झा ने मिहिजाम में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठित होकर काम करने की बात कही. कहा कि एक साथ मिलकर काम करने से हर मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो जाता है. हाल ही में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे देख जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि झारखंड का भला भाजपा ही कर सकती है. विकसित झारखंड देखना है तो भाजपा को लाना होगा. कहा जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तो विकास का रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा था. लेकिन जब से जेएमएम की सरकार बनी है, तब से विकास की रफ्तार में ब्रेक लग चुका है. कहा कांग्रेस, झामुमो को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >