इदरीश अंसारी बने नारायणपुर एल्डर्स क्लब के अध्यक्ष

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एल्डर्स क्लब में गुरुवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एल्डर्स क्लब में गुरुवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर क्लब के बेहतर संचालन के मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में पूर्व में गठित समिति को भंग करते हुए नयी कमेटी का गठन किया गया. सर्वसहमति से मो इदरीश अंसारी को अध्यक्ष, जागेश्वर रजवार को उपाध्यक्ष, हरि राय को सचिव, दुबराज भंडारी को सहसचिव, दल गोविंद रजक को मुख्य संरक्षक, डोमन मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि करनी पोद्दार को मुख्य सलाहकार बनाया गया. बैठक में क्षेत्र के वृद्धजनों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >