मुस्कान की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

फिटकोरिया गांव में विवाहिता की मौत मामले में उसके पति को करमाटांड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में विवाहिता की मौत मामले में उसके पति को करमाटांड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मृतका के पिता बहारुद्दीन मियां ने अपनी बेटी की मौत मामले में करमाटांड़ थाने में पांच लोगों को अभियुक्त बनाया है. इसमें मुस्कान की पति गुल मोहम्मद, ससुर मुमताज मियां, सास सबीना बीबी, ननद हेबून खातून व मंसूर अंसारी शामिल है. आवेदन में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि पांचों अभियुक्तों ने मिलकर उनकी बेटी को साजिश के तहत मारा है. करमाटांड़ थाना कांड संख्या-105/24 के मुस्कान के पति गुल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है. बताया है कि मृतका मुस्कान खातून का निकाह आठ जुलाई को अपने ही गांव के गुल मोहम्मद के साथ करवाया गया था. मृतका से उनके पति व अन्य ने 2 लाख रुपये की मांग की थी. नहीं दे पाने के कारण मुस्कान खातून को 25 जुलाई को अपने ससुराल में ही हत्या करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >