तीन दिन की बारिश से करेले की खेती पर संकट, मुरीडीह के किसानों की बढ़ी चिंता

फतेहपुर के मुरीडीह गांव में लगातार हो रही बारिश ने करेले की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में पानी जमा होने और नमी के कारण फसल खराब होने का डर सता रहा है. किसानों को उम्मीद है कि जल्द मौसम साफ होगा ताकि वे अपने आर्थिक नुकसान से बच सकें.

फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से मुरीडीह गांव में करेले की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में पानी जमा होने और लगातार नमी बने रहने से करेले की फसल प्रभावित होने की आशंका है. किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

दो बीघे में करेले की खेती, फसल प्रभावित होने की आशंका

किसान बुधन हांसदा ने बताया कि उन्होंने करीब दो बीघे जमीन में करेले की खेती की है. उनके अनुसार करेले की फसल के लिए लगातार बारिश नुकसानदायक होती है. अधिक बारिश से खेतों में पानी जमा हो जाता है, जिससे पौधों की जड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ता है और फसल में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है.

उन्होंने बताया कि इस समय फसल तैयार होने की स्थिति में है. ऐसे में लगातार बारिश से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है.

दर्जनों किसान करते हैं करेले की खेती

बुधन हांसदा ने बताया कि मुरीडीह गांव में उनके अलावा दर्जनों किसान बड़े पैमाने पर करेले की खेती करते हैं. किसानों ने फसल में लागत लगाने के साथ काफी मेहनत भी की है. ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों से पानी निकलने का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >