बाल विवाह रोकने को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

जामताड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बनवासी विकास आश्रम की ओर से बाल विवाह रोकने पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया.

जामताड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बनवासी विकास आश्रम की ओर से बाल विवाह रोकने पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. बनवासी विकास आश्रम के समन्वयक मनोरंजन कुंवर ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं को बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूक किया. कहा कि इसे रोकने में छात्रा की अहमियत किसी भी दृष्टिकोण से कम नहीं है. वे बाल विवाह रोकने में आगे आयें. जरूरत होने पर 1098, 112, 100 पर बेहिचक कॉल कर सूचना दें. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को बाल विवाह रोकने को लेकर शपथ दिलाई. मौके पर विद्यालय प्रबंधक रमारमण, वार्डन कंचन कुमारी, रश्मी कुमारी, मंजु रानी पांडेय, हीना कुमारी, मंजुला मुर्मू, सत्यभामा कुमारी, गायत्री कुमारी, पिंकी झा, राज किशोर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >