कुंडहित के पूर्व बीडीओ का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

कुंडहित के पूर्व बीडीओ गिरवर मिंज का गुरुवार देर रात को निधन हो गया. सूचना मिलते ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शोकाकुल हो गये.

कुंडहित. प्रखंड के पूर्व बीडीओ गिरवर मिंज का गुरुवार देर रात को निधन हो गया. सूचना मिलते ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शोकाकुल हो गये. तत्काल शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत बीडीओ गिरवर मिंज की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद सभी लोगों ने दिवंगत बीडीओ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जानकारी के अनुसार दिवंगत बीडीओ गिरवर मिंज पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा प्रखंड के बीडीओ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >