खलिहान में लगी आग, 50 हजार का धान जलकर राख

बिंदापाथर स्थित बाउरी टोला के पांडव बाउरी के खलिहान में अचानक आग लग गयी. इससे खलिहान में रखे करीब 50 हजार रुपये के धान व पुआल जलकर राख हो गया.

बिंदापाथर. बिंदापाथर स्थित बाउरी टोला के पांडव बाउरी के खलिहान में अचानक आग लग गयी. इससे खलिहान में रखे करीब 50 हजार रुपये के धान व पुआल जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. घटना बुधवार दोपहर बाद की है. अचानक पांडव बाउरी के खलिहान में आग की लपटें दिखाई दी. हो हल्ला होने पर लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने लगे. येन केन प्रकारेण बगल स्थित तालाब से पंप के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका तब तक खलिहान में रखा धान जलकर राख हो गया था. घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. पीड़ित पांडव बाउरी ने बताया कि सारा धान व पुआल जलकर राख हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >