मतदाता सूची में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं! सीईओ ने बूथ पर पहुंचकर SIR कार्यों की परखी जमीनी हकीकत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने नारायणपुर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नारायणपुर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने नारायणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 147, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत चल रहे कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण करते के रवि कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

सीईओ ने मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ एवं एइआरओ से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, दावा-आपत्ति प्राप्त करने, नोटिस जारी करने और नोटिस से संबंधित मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया की भी समीक्षा की.

कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं से जुड़े मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का भी निर्देश दिया.

सीईओ ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन करने को कहा. अधिकारियों ने उन्हें पुनरीक्षण कार्य की प्रगति से अवगत कराया.

मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, सीओ देवराज गुप्ता, श्याम कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकेश कुमार

निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >