चुनाव की तिथि है नजदीक, अपूर्ण कार्यों को जल्द करें पूर्ण : डीसी

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई.

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई. इस दौरान मतदान केंद्रों में सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल के आवासन, ठहराव को लेकर हुई व्यवस्था की जानकारी ली गयी. कहा कि चुनाव की तिथि नजदीक है. ऐसे में जो भी कार्य अपूर्ण हैं उसे जल्द पूर्ण करें. उन्होंने सुरक्षा बलों के आवासन की व्यवस्था में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों, जिला सुरक्षा बलों के आवासन, मतदान स्थलों में मूलभूत सुविधा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली के साथ-साथ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा देने को कहा. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >