सड़क पर गिट्टी का डस्ट डालने से उड़ रहे धूल, राहगीर परेशान

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बगतरपा मोड़ से लालचंदडीह मोड़ तक मार्ग पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान हैं.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बगतरपा मोड़ से लालचंदडीह मोड़ तक मार्ग पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान हैं. उड़ते धूल राहगीरों की आंखों में पड़ जा रहे हैं. लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं. इन दिनों बगतरपा मोड़ पास से बादलपुर, शहरपुर, जेरुआ, डोकीडीह होते हुए लालचंडीह मार्ग का कार्य चल रहा है. कार्य में गिट्टी डस्ट डालकर उसे रोलिंग कर दिया गया, लेकिन पानी नहीं डाले जाने से धूल उड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों की समस्याएं बढ़ गयी हैं. बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है. दोपहिया, साइकिल व पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. बादलपुर गांव के शिव शंकर तिवारी, श्रीकांत तिवारी, जनता राय, मनोज तिवारी, विवेकानंद तिवारी, झुनझुन रजवार, संजय साह, सुनील साह ने कहा कि मार्ग पर पानी न डाले जाने से धूल उड़ रहे हैं. सड़क किनारे बसे लोगों के घर धूल से पट जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >