सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे वाहन चालक

दोनों वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

नाला. घोलजोड़ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में वाहन चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. मालूम हो कि डब्ल्यूबी 37ई 6416 नंबर का टाइल्स लदा पिकअप आसनसोल से दुमका की ओर जा रहा था, जबकि डब्ल्यूबी 37ई 4742 नंबर के पिकअप गोड्डा से आसनसोल की ओर जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से दोनों वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही नाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >