मिहिजाम. जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना में पर्यवेक्षक के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने पर आरके प्लस टू हाइस्कूल, मिहिजाम के पीजीटी हिंदी शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा को नप मिहिजाम के इओ सह चार्ज पदाधिकारी गोपेश कुंभकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डॉ वर्मा ने जनगणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से प्रचार वाहन के लिए जागरुकता गीत एवं वीडियो तैयार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी टीम ने न केवल नगर परिषद मिहिजाम में सबसे पहले मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया, बल्कि पूरे जामताड़ा जिले में भी सबसे पहले यह कार्य संपन्न करने का गौरव हासिल किया. गौरतलब है कि डॉ अरुण कुमार वर्मा को हाल ही में झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने ''''सड़क सुरक्षा मित्र'''' सम्मान से भी नवाजा है. डॉ. वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि के वास्तविक हकदार उनकी प्रगणक टीम के सदस्य सुप्रिया रंजन भारती, इतू उपाध्याय, स्मिता भारती, विनिता भारती एवं तनीषा कुमारी हैं.
उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अरुण कुमार वर्मा सम्मानित

06 डॉ अरूण वर्मा को सम्मानित करते नप ईओ गोपेश कुंभकार व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
मिहिजाम के शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा को जनगणना 2027 में बेहतरीन योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।