संकीर्तन में श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गया वर्णन

चाकड़ी में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन

जामताड़ा. सदर प्रखंड के चाकड़ी में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिसंकीर्तन मंगलवार को समापन हुआ. इस मौके पर संकीर्तनिया की ओर से बांग्ला गीत व धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी गयी. वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल चाकड़ी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि चाकड़ी ग्राम में आयोजित कीर्तन के समापन पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. कीर्तनिया ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया. भक्त रघुनाथ का भगवान श्रीकृष्ण से मिलन पाला कीर्तन के माध्यम से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान हमेशा भक्त की परीक्षा लेते हैं, बावजूद भक्ति का नहीं छोड़ने वाले भक्त का दास बन जाते हैं. कहा कि जीवन काल में कितनी विपत्ति क्यों नहीं आ जाए. हम सब को भगवान की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए. सांसारिक जीवन में हमें सत्कर्म, परोपकार और जीवों के प्रति दया की भावना रखना चाहिए. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >