अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल चालक घायल

कुंडहित. दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर एक होटल के समीप अज्ञात वाहन ने एक साइकिल चालक को जोरदार धक्का मार दिया.

कुंडहित. दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर एक होटल के समीप अज्ञात वाहन ने एक साइकिल चालक को जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में साइकिल चालक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में चोट आई है. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस एवं कुंडहित पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया. घायल साइकिल चालक की पहचान धेनुकडीह निवासी के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >