वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा सबके लिए जरूरी : बीडीओ

नारायणपुर. नारायणपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम हुआ.

नारायणपुर. नारायणपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम हुआ. बीडीओ मुरली यादव ने बालिकाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, ओटीपी और सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें. डीसी और एसपी की पहल पर साइबर सिक्योरिटी क्लब बनाए गए हैं. बीडीओ ने करियर काउंसलिंग भी किया और बालिकाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में वार्डन पारुल मांझी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >