भाकपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनायी रणनीति

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में सोमवार को ननीगोपाल मान्ना की अध्यक्षता में अंचल कमेटी की बैठक हुई.

कुंडहित. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में सोमवार को ननीगोपाल मान्ना की अध्यक्षता में अंचल कमेटी की बैठक हुई. जिला सचिव सह नाला विधानसभा के भाकपा उम्मीदवार कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया उपस्थित थे. विधानसभा चुनाव को देखते हुए 27 अक्तूबर तक बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया. कुंडहित अंचल के 15 पंचायतों को 5 जोन में बांटा गया है. विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सभी को हर गांव एवं हर घर तक जाने को कहा गया. मौके पर जिला सहायक सचिव मिहिर मंडल, गौर रवानी, सुकुमार घोष, अंचल मंत्री गोपीनाथ मंडल, बदल मंडल, संजय सिंह, जयंत सिंह, निरोध घोष, परितोष घोष, शुभम घोष, संतोष घोष, बज्रगोपाल घोष, कृष्णपद घोष, हिरण बाउरी, साधन घोष, शिशिर कर्मकार, रविचंद्रन टुडू आदि कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >