हेलमेट नहीं पहनने वालों का काटा गया चालान

कुंडहित. बरमसिया मोड़ एवं थाना गेट के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया.

कुंडहित. बरमसिया मोड़ एवं थाना गेट के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई. मुख्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट और गाड़ी के कागजातों की जांच की गयी. इस क्रम में हेलमेट नहीं पहनने पर चार बाइक चालकों का चालान काटा गया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान थाना क्षेत्र में लगातार चलाया जायेगा. वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, अन्यथा पकड़े जाने पर चालान काटा जायेगा. अभियान के दौरान एएसआई निताई दास, अमरेंद्र कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे. कोर्ट परिसर के बाहर से बाइक चोरी जामताड़ा. व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर से गुरुवार को एक बाइक की चोरी हो गयी. इसे लेकर पीड़ित मिहिजाम के पियालसोला (ढेकीपाड़ा) निवासी कियामुद्दीन अंसारी ने जामताड़ा थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को बार एसोसिएशन के बाहर बाइक बाइक जेएच 21 ई 9825 खड़ी कर कोर्ट परिसर के अंदर गया. काफी देर बाद बाहर आया तो बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद थाने में आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >