कन्या बचाओ अभियान के तहत निकाला गया कैंडल मार्च

सीएचसी परिसर से गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कन्या बचाओ अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला.

कुंडहित. सीएचसी परिसर से गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कन्या बचाओ अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च कुंडहित मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड तक गया. समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल उपस्थित थे. कैंडल मार्च का नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी उपलेन मरांडी ने किया. मरांडी ने बताया कि बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर हमारी बेटियां नजर नहीं आती. देश के हर स्थानों में सेवा के लिए बेटियां दिखाई पड़ती है. इसलिए हम सभी को घर में बेटियां जन्म लेने पर खुशी होनी चाहिए. भजहरि मंडल ने कहा कि कन्या बचाओ अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है. हमारे देश में 1000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं. कहा देश में यह दयनीय स्थित है. अगर हम लोग कन्याओं की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में बहुत ही दुर्दशा होगा. इस कमी को पूरा करने के लिए हम लोगों को बेटी को पढ़ना पड़ेगा. कन्याओं का बचाव भी करना होगा. मौके पर बीपीएम सलीम खान, बीटीटी अवध बिहारी राम, सीएचओ रंजीत जोगी, एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार, लैब टेक्नीशियन अरूप मंडल, स्वास्थ्य कर्मी जमीर फिरदाेस, नूरसलीम अंसारी, प्रियम गोस्वामी, रोबिन मिश्रा, उत्पल दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >