ट्रांसफॉर्मर जलने से मिहिजाम में जलापूर्ति बाधित

मिहिजाम. नगर में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बाधित है. इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है.

मिहिजाम. नगर में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बाधित है. इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है. कुशबेदिया स्थित पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से नदी से पानी का उठाव ठप हो गया है. पानी की आपूर्ति रुक गयी है. गत दिनों हुई तेज बारिश व वजपात से ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा था, लेकिन आपात स्थिति के लिए पंप हाउस में लगे जेनरेटर भी रख-रखाव के अभाव में चालू नहीं हो पाने पर जलापूर्ति का कार्य बाधित हो गया. हालांकि बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर पुराने ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. संभावना है कि शनिवार से नगर में पानी आपूर्ति आरंभ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >