बुधुडीह के ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी

मुरलीपहाड़ी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा की ओर से 90 दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

मुरलीपहाड़ी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा की ओर से 90 दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह गांव में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. पीएलवी मो महफूज आलम एवं शहादत अली ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों एवं सामाजिक विषयों की जानकारी दी. उन्होंने “सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य” अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के महत्व को बताया. साथ ही डायन प्रथा उन्मूलन, बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित कानूनों और उनके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. निःशुल्क विधिक सहायता योजना का लाभ लेने की अपील जरूरतमंदों एवं कमजोर वर्ग के लोगों से की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >