बीएलओ मतदाताओं के घर जाकर करें सत्यापन : सीओ

अंचल सभागार में गुरुवार को सीओ अमित किस्कू की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक हुई.

कुंडहित. अंचल सभागार में गुरुवार को सीओ अमित किस्कू की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदाता सूची को संशोधित करने का निर्देश दिया. बताया कि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 20 अगस्त तक पूरा करें. इस दौरान छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़े, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को सूचीबद्ध करें. सूची में मौजूद ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की जगह रंगीन फोटो लगायें. बैठक में बीएलओ सहित सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >